पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पटना में आयोजित आयुष डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का नकाब (हिजाब) खींच दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की है।
AIMIM ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एक सम्मानित महिला डॉक्टर के नकाब पर हाथ डालना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डालकर उनके आत्मसम्मान का सौदा किया जा रहा है? AIMIM ने स्पष्ट किया कि वह महिलाओं की इज्जत और हिजाब की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। अगर मुख्यमंत्री में जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें फौरन माफी मांगनी चाहिए।
घटना सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम की है, जहां 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। वीडियो में दिख रहा है कि नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर से कुछ कहा और उनका नकाब खींच दिया। मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक घटना हो चुकी थी।
इस मामले पर विपक्षी दलों ने भी तीखा हमला बोला है। RJD और कांग्रेस ने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे तक की मांग की है। RJD ने इसे महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे घृणित हरकत करार दिया।
महिलाओं की निजी पसंद और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान भारतीय संविधान की भावना है। इस घटना ने बिहार की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान पर बहस छेड़ दी है।
महिला डॉक्टर के नकाब पर हाथ डालना बर्दाश्त नहीं, AIMIM ने नीतीश कुमार से माफी की मांग की
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026