नई दिल्ली : सोने की कीमतों में मंगलवार, 28 अक्टूबर को गिरावट देखी जा रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,23,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना 1,13,140 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
वहीं, 18 कैरेट सोना 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। उधर एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज टेक्निकल इश्यू देखा जा रहा है। सुबह 10 बजे तक भी एक्सचेंज पर ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई थी।
कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.37 फीसदी या 14.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4005 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 46.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
22 कैरेट सोना ₹1,10,450 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना ₹90,370 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना ₹70,290 प्रति 10 ग्राम
पर उपलब्ध रहा।
जोयालुक्कास
इसी दिन जोयालुक्कास ने
24 कैरेट सोना ₹1,20,490 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना ₹1,10,450 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना ₹90,370 प्रति 10 ग्राम
के भाव पर बिक्री की।
तनिष्क में 24 कैरेट सोना ₹1,22,840,
22 कैरेट ₹1,12,600 और
18 कैरेट ₹92,130 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।
कल्याण ज्वैलर्स
कल्याण ज्वैलर्स फिलहाल 22 कैरेट सोना ₹1,10,450 प्रति 10 ग्राम पर ऑफर कर रहा है।