BJP की बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही भावुक हुए नितिन नबीन: मोदी-शाह-नड्डा को ठहराया अपनी ताकत, कार्यकर्ताओं को समर्पित

पटना: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद बिहार के मंत्री नितिन नबीन बेहद खुश और गदगद नजर आए। अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बार-बार आभार जताया। नबीन ने कहा कि ये तीनों नेता ही उनकी असली ताकत हैं और उनके मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊंचाइयां छूएंगी।

पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी जी, अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी दी। ये मेरी नहीं, बल्कि लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। मोदी-शाह और नड्डा जी का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की विचारधारा और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चलते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे। नबीन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उनकी ऊर्जा और समर्पण से ही ऐसे मौके मिलते हैं।

शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के तुरंत बाद, नितिन नबीन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

नबीन ने कहा: यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृह मंत्री अमित शाह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर इतना विश्वास जताया।”

नेताओं की बधाई और पार्टी में उत्साह
नियुक्ति के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नबीन को मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए उनकी ऊर्जा की तारीफ की। अमित शाह ने इसे युवा नेतृत्व की जीत बताया, जबकि जेपी नड्डा ने कहा कि नबीन के आने से संगठन नए मुकाम हासिल करेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी फोन कर बधाई दी और इसे बिहार के लिए गौरव की बात बताया।

बीजेपी कार्यालय में पटाखे फूटे और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं। 45 वर्षीय नबीन की यह नियुक्ति पार्टी में युवा चेहरों को मौका देने और पूर्वी भारत पर फोकस का संकेत मानी जा रही है।

नितिन नबीन की भावुक प्रतिक्रिया से पार्टी में नई जोश की लहर दौड़ गई है। आने वाले दिनों में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।