हांगकांग : चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में 14 दिसंबर 2025 को खेले गए फाइनल में मेजबान भारत ने टॉप सीड हांगकांग चाइना को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर SDAT स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह भारत का स्क्वैश वर्ल्ड कप में पहला गोल्ड मेडल है, जो भारतीय स्क्वैश के लिए ऐतिहासिक पल साबित हुआ।
फाइनल मैच का स्कोर:
जोशना चिनप्पा ने का यी ली को 3-1 से हराया (7-3, 2-7, 7-5, 7-1)
अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को 3-0 से मात दी (7-1, 7-4, 7-4)
अनहत सिंह ने टोमैटो हो को 3-0 से हराकर मुकाबला सील किया (7-2, 7-2, 7-5)
इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार किसी देश को यह खिताब जीतने वाला देश बन गया, साथ ही पहला एशियाई देश जो वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र ने यह ट्रॉफी जीती थी।
टूर्नामेंट में भारत का सफर: भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया।
- ग्रुप स्टेज: स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 से हराया
- क्वार्टरफाइनल: साउथ अफ्रीका को 3-0 से
- सेमीफाइनल: डिफेंडिंग चैंपियन मिस्र को 3-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया
- 17 साल की अनहत सिंह टूर्नामेंट की सबसे युवा खिलाड़ी रहीं और उन्होंने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। जोशना चिनप्पा ने अनुभव का कमाल दिखाया, जबकि अभय सिंह ने घरेलू मैदान पर जोरदार खेल पेश किया।
कोच हरिंदर सिंह ने कहा कि हाई प्रेशर मैचों में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह जीत भारतीय स्क्वैश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, खासकर जब स्क्वैश 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में डेब्यू करने वाला है।
भारत ने न केवल हांगकांग को रौंदा, बल्कि स्क्वैश इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर लिया। साल खत्म होने से पहले यह विश्व कप जीत भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा है!