गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के टिसौरा गांव के ग्राम प्रधान बिंदु देवी के बेटे और भाजपा प्रतिनिधि विश्वकर्मा राम (26) की पुरानी रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
उनका शव शुक्रवार सुबह फुल्ली-दौदी नौली रजबाहा के पास सड़क पर औंधे मुंह पड़ा मिला। पास ही उनकी बुलेट मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी।
घटना 11 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। विश्वकर्मा राम उस दिन शाहपुर गांव में बुआ के घर निमंत्रण पर गए थे और रात करीब 10 बजे बुलेट से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। हत्या की वजह भूमि विवाद और पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के श्यामनारायण राय, राजेंद्र राय, सचितानंद राय, हिमांशु राय, मुकेश राय समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
यूपी में BJP नेता का कत्ल! प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या… बीच सड़क पर औंधे मुंह पड़ी मिली लाश!
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026