नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के 10वें दिन लोकसभा में एक नया विवाद भड़क उठा। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों पर सदन के अंदर ई-सिगरेट करने का गंभीर आरोप लगाया, जिससे सदन में जोरदार हंगामा मच गया। ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की, तो विपक्ष ने भी तीखे जवाब दिए। पूरा वाकया प्रश्नकाल के दौरान हुआ, जब सदन में ‘टिंबर माफिया’ पर चर्चा चल रही थी।
ठाकुर ने स्पीकर से कहा,
“पूरे देश में ई-सिगरेट पर बैन है। क्या सदन में इसे अनुमति दी गई है? TMC के सांसद कई दिनों से लगातार बैठे-बैठे पी रहे हैं। सदन में ई-सिगरेट का धुआं फैल रहा है, कृपया तुरंत जांच करें।” ठाकुर ने TMC बेंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह सदन की गरिमा के खिलाफ है।
स्पीकर ओम बिरला ने साफ लहजे में जवाब दिया,
“सदन में किसी भी सांसद को सिगरेट या ई-सिगरेट ले जाने या इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। अगर कोई लिखित शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदन की मर्यादा बनाए रखें।” बिरला ने सभी सांसदों से नियमों का पालन करने की अपील की।
इस आरोप पर TMC सांसदों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और बीजेपी पर ‘व्यक्तिगत हमला’ का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान कई बीजेपी सांसद भी खड़े होकर TMC पर चिल्लाए, जिससे सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए ठप हो गई। विपक्षी दलों ने इसे ‘राजनीतिक स्टंट’ करार दिया, जबकि बीजेपी ने इसे ‘नियमों का उल्लंघन’ बताया।
यह विवाद 2019 के ई-सिगरेट प्रतिबंध कानून की याद दिला रहा है, जब केंद्र सरकार ने उत्पादन, आयात, बिक्री और विज्ञापन पर पूर्ण रोक लगा दी थी। संसद ने भी इस बिल को पारित किया था। सदन जैसी जगह पर ऐसी लापरवाही संसदीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करती है। अब बीजेपी सांसद लिखित शिकायत दाखिल करने की तैयारी में हैं, और स्पीकर की ओर से जांच की उम्मीद है।
यह घटना संसद सत्र के दौरान विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तनाव को और बढ़ा रही है, जहां पहले ही वोट चोरी और अन्य मुद्दों पर बहस हो चुकी है।
संसद परिसर में ई-सिगरेट के धुएं से लोकसभा में भूचाल, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर से कि शिकायत, सदन में मचा बवाल
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026