भुज : गुजरात के कच्छ जिले के भुज में बीएसएफ के 61वें स्थापना दिवस के भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को नमन करते हुए एक बड़ा संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, “हम मार्च 31, 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए कटिबद्ध हैं।
ये न सिर्फ सुरक्षा बलों की जीत होगी, बल्कि आदिवासी भाइयों-बहनों के विकास का द्वार भी खोलेगी।” हरिपार के 176वीं बटालियन कैंपस में आयोजित डायमंड जुबिली समारोह में शाह ने बीएसएफ के 2,013 शहीद जवानों को याद किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद और नक्सलवाद पर निर्णायक जीत हासिल करेगा।
बीएसएफ का शौर्य गीत :
समारोह की शुरुआत परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जहां बीएसएफ के जवान अपनी मार्चिंग और ड्रिल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमित शाह ने मंच से कहा, “बीएसएफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, जहां बीएसएफ और सेना की बहादुरी से कुछ ही दिनों में यूनिलेटरल सीजफायर घोषित कराना पड़ा।” उन्होंने बीएसएफ को दुनिया का सबसे आधुनिक और आक्रमणक्षम बल बनाने का वादा किया, जिसमें अगले पांच सालों में अत्याधुनिक हथियार, ड्रोन और इंटेलिजेंस सिस्टम शामिल हैं।
शाह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीएसएफ की भूमिका की सराहना की। “सुरक्षा बलों की संयुक्त कोशिशों से नक्सलवाद अब सिर्फ 6 जिलों तक सिमट गया है। 2015 में 106 जिले प्रभावित थे, आज विकास की लहर पहुंच रही है – स्कूल, अस्पताल, सड़कें, पानी और बिजली।” उन्होंने बताया कि 2025 में ही 287 नक्सली मारे गए, 1,000 गिरफ्तार और 837 ने हथियार डाल दिए। छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों से नक्सलवाद का सफाया हो चुका है।
अमित शाह ने कहा, “नक्सलवाद विकास का दुश्मन है। हम IED ब्लास्ट और हमलों को खत्म करेंगे, ताकि कोई नागरिक अपनी जान न गंवाए।” सरकार की मल्टी-प्रॉन्ग्ड स्ट्रैटेजी में इंटेलिजेंस शेयरिंग, टारगेटेड ऑपरेशन और ट्राइबल डेवलपमेंट शामिल हैं। बस्तर जैसे क्षेत्रों में ‘बस्तर ओलंपिक’ और प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। शाह ने बीएसएफ के कोबरा यूनिट की तारीफ की, जो नक्सल क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रहा है।
BSF के 61वें स्थापना दिवस पर बोले शाह : 2026 तक नक्सलवाद का सफाया, ‘आतंकवाद पर मुहं तोड़ जवाब’ देने वाली BSF को सलाम!
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026