पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 243 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं, और NDA को 130 से अधिक सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की यह मजबूत स्थिति विपक्षी महागठबंधन (MGB) के लिए झटका साबित हो रही है, जो 65 सीटों के आसपास सिमट गया है।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गिनती के पहले कुछ घंटों में ही NDA ने मजबूत पकड़ बना ली है। पार्टीवार ब्रेकअप कुछ इस प्रकार है:
BJP: 72 सीटों पर बढ़त (सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर
JDU: 55 सीटों पर बढ़त (नीतीश कुमार की पार्टी का शानदार प्रदर्शन
अन्य NDA सहयोगी (LJP, HAM आदि): 20+ सीटें।
कुल NDA: 130+ (दो-तिहाई बहुमत की ओर)।
वहीं, महागठबंधन में:
RJD: 58 सीटों पर बढ़त (तेजस्वी यादव की पार्टी का प्रदर्शन ठीक, लेकिन अकेले बहुमत दूर
कांग्रेस: 6 सीटें।
CPI(ML) और अन्य: 6-7 सीटें।
कुल MGB: 65-70।
संजय निषाद का बयान: जनता जागरूक, NDA की जीत तय
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और NDA के प्रमुख सहयोगी संजय निषाद ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “NDA की जीत तय है। जनता अब जागरूक हो गई है, उसे ठगा नहीं जा सकता। विकास और शासन के नाम पर लोग NDA को चुने हैं।” निषाद ने यह भी जोड़ा कि पिछली बार की तुलना में इस बार गठबंधन की एकजुटता और पीएम मोदी व नीतीश कुमार की मेहनत रंग लाई है। निषाद समुदाय (मल्लाह, केवट आदि) से जुड़े होने के नाते, उन्होंने कहा कि ये वोटर NDA के साथ मजबूती से खड़े हैं, खासकर पूर्वी बिहार की 22 सीटों पर।
संजय निषाद ने कहा कि 20 साल में बिहार में बहुत कुछ बदला है और जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, बिहार में बहुत काम हुआ है. लिहाजा लोगों को अब विकास चाहिए. बिहार बुद्ध की धरती है, ज्ञान की धरती है इसलिए लोगों को अब कुछ भी पता नहीं चलेगा ऐसा मुश्किल है. बिहार की जनता ने एक तरफ़ा फैसला सुना दिया है.
निषाद का यह बयान NDA के जश्न का हिस्सा बन गया है। पटना में BJP दफ्तर पर उत्सव का माहौल है, जहां कार्यकर्ता “फिर से नीतीश” के नारे लगा रहे हैं।