बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को आने हैं और आज शाम तक ही 243 सीटों के नतीजे साफ हो जाएंगे. इसी बीच राजद नेता और महगठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि हम जीतने जा रहे हैं और बदलाव होगा.
महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा कि हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं, बदलाव होगा. राजद नेता ने कहा कि हम सरकार बना रहे हैं.
वहीं बिहार चुनाव2025 की मतगणना से पहले राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि हम बिहार की आशाओं और अपेक्षाओं के साथ हैं. राज्य बदलाव की ओर बढ़ रहा है, दोपहर बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेतृत्व में बदलाव. उन्होंने आगे कहा मेरा मानना है कि एग्जिट पोल पूंजी का खेल है, बाजार का खेल है, शहंशाह का खेल है, हम यह खेल नहीं खेलते.
मतगणना आज (14 नवंबर 2025) सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में 65-67% मतदान हुआ था। कुल 243 सीटों पर NDA (BJP+JDU) vs महागठबंधन (RJD+कांग्रेस+अन्य) की टक्कर है। एग्जिट पोल्स NDA को बहुमत दे रहे थे, लेकिन विपक्ष इन्हें खारिज कर रहा है। नतीजे शाम तक साफ हो सकते हैं।
रिकॉर्ड मतदान पर जोर: तेजस्वी ने कहा कि 2020 की तुलना में इस बार 72 लाख अधिक वोट पड़े हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 30,000 से ज्यादा अतिरिक्त वोट सरकार बदलने के लिए पड़े। उन्होंने 1995 के बाद का सबसे सकारात्मक फीडबैक मिलने का दावा किया।
18 नवंबर को शपथ: उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महागठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा और 18 नवंबर को नई सरकार शपथ लेगी। “क्लीन स्वीप” का भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने NDA सरकार के खिलाफ वोट दिया है।