नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास आज शाम करीब 7 बजे पार्किंग में खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ !यह घटना लाल किले के चांदनी चौक इलाके में हुई, जहां भीड़ हमेशा रहती है ! धमाके इतनी ज्यादा तेज हुए की आसपास की २-3 गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं ! धमाके में 8 लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया मोके पर पुलिस पहुंच कर इलाके को घेरकर जांच और सुरक्षा व्यवस्था कर रही है
एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, “धमाका इतना तेज था कि लगा सब कुछ उड़ जाएगा। आसपास भगदड़ मच गई।” दिल्ली पुलिस सूत्र ने बताया कि लाल किला ब्लास्ट एक सामान्य धमाका नहीं एक बड़ा बम ब्लास्ट. धमाके का असर 200 मीटर तक है. लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए. शुरुआती जांच में ये एक बड़ी आतंकी घटना लग रही है. जांच जारी है.
7 फायर टेंडर और 15 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। आग को बुझाने में करीब एक घंटा लग गया। दिल्ली पुलिस, फॉरेंसिक टीम की यूनिट मौके पर हैं। पूरा इलाका सील कर दिया गया है।
शुरुआती जांच में संदेह है कि यह CNG सिलेंडर फटने या बम विस्फोट से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई।