प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग का 11 नवंबर को कानपुर प्रवास प्रस्तावित है।
अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा आगामी अभियानों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री तरुण चुग जी का यह प्रवास अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।
वे सरदार पटेल जयंती, भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर चल रहे कार्यक्रमों तथा मतदाता सघन पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) में जुटे क्षेत्र, महानगर एवं जिलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
बैठक में कानपुर महानगर उत्तर एवं दक्षिण दोनों इकाइयों के जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी,जिला प्रवासी,मंडल अध्यक्ष,अभियानों के संयोजक, सांसद,विधायक,विधान परिषद सदस्य, उपस्थित रहेंगे।
यह बैठक प्रातः 11 बजे भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, नौबस्ता, कानपुर में आयोजित की जाएगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री का यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इससे क्षेत्र में चल रहे अभियानों को और गति मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रेषक:
अनूप अवस्थी
मीडिया प्रभारी
भाजपा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र