उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं..रजत जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड : उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर PM मोदी उत्तराखंड के दौरे पर हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी राज्य के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे और कई विकास परियोजनाओं का ऐलान करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने उत्तराखंड के लोगों के बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य निरंतर पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में प्रगति पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नयी रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

  • PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ”उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

आपका उत्तराखण्ड आगमन हम सभी के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक है. आपके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखण्ड निरंतर विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है. उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर आपका सान्निध्य हम सभी राज्यवासियों के लिए अत्यंत उत्साह और गर्व का क्षण है.

सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड गौरवशाली अतीत, सशक्त वर्तमान, सुनहरा भविष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव की शुभकामनाएं दी.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाए दी है.