बिहार : बिहार के सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि- बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए. बिहार में फिर एक बार एनडीए सरकार… उन्होंने आगे कहा कि- मैं पिछले भी 8 नवंबर को सीतमढ़ी आया था. उसके बाद अयोध्या में रामलला के मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला आया था.
हमला बोलते हुए कहा कि- RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है. आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए. आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं.
RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है. बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा. अब बिहार में hands up कहने वालों के लिए जगह नहीं है. अब तो बिहार में startup के सपने देखने वाले चाहिए. हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं. हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं. उधर, खेसारी लाल यादव ने तेज प्रताप यादव को बड़ा भाई बताया है.
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान होने वाला है. इससे पहले लगातार नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि- अप्रवासी वोटर बिहार में बदलाव करेंगे. अधिक संख्या में वोट से बदलाव होगा. पहले चरण की वोटिंग के बाद प्रवासी मजदूरों को ट्रेन की सुविधा नहीं दी जा रही है. पीके ने आगे कहा कि- नीतीश जी के 10 हजार वाला दाव भी धराशाही होगा.
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है. अब सभी दलों का पूरा जोर दूसरे चरण के लिए है. दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार तेज हो गया है, दिन भर अलग-अलग जगहों पर दोनों गठबंधन के नेता रैलियां कर रहे हैं. आज पीएम मोदी की सीतामढ़ी और बेतिया में जनसभा है.