यूपी में केजरीवाल के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार! पुलिस के साथ अभद्रता मामले में अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

नई दिल्ली : रायबरेली की MP-MLA कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को फरार घोषित कर दिया है। भारती के कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। कोर्ट ने अब उनको फरार घोषित कर दिया।

सोमनाथ भारती, केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे हैं। उनको कोर्ट में पेश होने के लिए कई बार समन जारी हुआ था लेकिन वह एक बार भी नहीं पहुंचे। स्पेशल जज विवेक कुमार ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।

2021 के मामले में पुलिस के साथ अभद्रता, भारती अदालत में नहीं हुए हाजिर
सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में शहर के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पुलिस के साथ अभद्रता करने के मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व विधि एवं कानून मंत्री सोमनाथ भारती के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भारती ने जमानत कराई थी, इसके बाद से यह मामला एमपी-एमएलए अदालत में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में अभियुक्त सोमनाथ भारती पर आरोप तय होने हैं लेकिन कई बार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिए जाने के बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं।

वीडियो कांफ्रेंस की अनुमति के बावजूद अदालत ने घोषित किया फरार, अगली सुनवाई 13 नवंबर
बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान भारती के अधिवक्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई करने का अनुरोध किया के लिए प्रार्थना दिया था। अभियुक्त द्वारा निरंतर न्यायालय की शर्तों और आदेशों तथा जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है।

पूर्व की तिथि पर अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था लेकिन इसके बावजूद वह उपस्थिति नहीं हुए। सिंह ने बताया कि इस पर अदालत ने भारती को भगोड़ा घोषित कर दिया और मामले की सुनवाई की अगली तारीख 13 नवंबर नियत की।