मुंबई. बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंज गई हैं। कैटरीना पति विक्की के बच्चे का मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे के तौर पर एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह गुड न्यूज विक्की कौशल ने खुद शुक्रवार, 7 नवंबर को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।
जैसे ही विक्की का ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर आया तो मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया। कमेंट सेक्शन पर फैंस और सेलिब्रेटिज के कमेंट की बौछार लग गई है।

बता दें, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी कीघोषणा करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था: “खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।”
प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के समय भी फैंस ने कपल को खूब सारा आशीर्वाद दिया था। अक्षय कुमार ने तो कपल को बच्चे को दोनों भाषा सिखाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि “कैटरीना और विक्की, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। मैं आप दोनों को जानता हूं और यही कहूंगा कि आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे। बस बच्चे को अंग्रेजी और पंजाबी दोनों सिखाना, हर हर महादेव।” बता दें कि प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से ही मीडिया में विक्की अकेले ही दिखे। कैटरीना ने अपना पूरा प्रेगनेंसी टाइम घर पर बिताया।