बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग 7 बजे से शुरू हो गई है. 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ है. बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा, ‘पूरे सीवान में लोग बहुत उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मतदान का इस्तेमाल कर रहे हैं.
शांति के साथ विकास के लिए मतदान कर रहे हैं, NDA बहुत मजबूत है.’ दूसरी ओर बिहार चुनाव में हिंसा की तस्वीर भी सामने आई है. सिवान में दो गुटों के बीच आपसी झड़प में एक प्रत्याशी का समर्थक घायल हो गया.
वही, दरभंगा में गौरा-बौराम विधानसभा के गौरा-बौराम प्रखंड क्षेत्र के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के 22 लगमा गांव के 172 बूथ नंबर पर दो युवक फर्जी वोटिंग के मामले में हुए गिरफ्तार हुए हैं. दोनों को घनश्यामपुर थाना ले जाया गया है. गिरफ्तार युवकों का नाम केशव कुमार और सौरभ कुमार बताया जा रहा है.
आरजेडी समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी घेर ली, चप्पल फेंकी और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.