बिहार चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर चल रही वोटिंग, गिरिराज सिंह ने डाला वोट

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का आज 6 नवंबर को मतदान होगा। वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। छपरा विधानसभा सीट से अभिनेता और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने कहा कि मुझे यहां से कुछ लेकर नहीं जाना है। एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास हमेशा करता हूं और लड़ता रहूंगा। बेहतर बिहार कैसे बनेगा हमें इसपर चर्चा करें तो बेहतर है। हमारे व्यक्तिगत जीवन से लोगों को क्या लेना देना है। लोगों का बिहार की व्यवस्था से लेना देना है।