मैं बड़ा गुंडा कानपुर देहात का हिस्ट्रीशीटर हूं…हाथापाई पर उतरे BJP सांसद और पूर्व सांसद; पॉलिटिकल अखाड़े का वीडियो

कानपुर : कानपुर देहात में मंगलवार को आयोजित एक सरकारी बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ और राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के बीच तीखी बहस छिड़ गई, यहां तक की हाथापाई तक नौबत आ गई।

एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि यह विवाद दिशा समिति की बैठक के दौरान हुआ, जहां दोनों नेताओं ने स्थानीय राजनीतिक मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। उन्होंने बताया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रद्धा नरेंद्र पांडे को हस्तक्षेप करना पड़ा और व्यवस्था बहाल करने के लिए बैठक को बीच में ही स्थगित करना पड़ा।

इस बहस के बीच सांसद सिंह ने कहा कि अगर गुंडों की बात हो रही है, तो मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं है। मैं कानपुर देहात का सबसे बड़ा हिस्ट्रीशीटर हूं। उन्होंने राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ऐसा कहा।

पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने पलटवार करते हुए भाजपा नेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने स्थानीय लोगों को परेशान व फैक्टरी मालिकों से वसूली करने वाले “असामाजिक तत्वों” को दिशा समिति की बैठक में शामिल किया।

इस पर सांसद ने जवाब देते हुए कहा, ‘‘हर चुनाव में वह ऐसा ही ड्रामा करते हैं। मुझे गुंडा कहा गया, लेकिन मैं 50 साल से राजनीति में हूं। यही लोग जिले का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप संतोष शुक्ला की हत्या में लिप्त विकास दुबे के भाई के साथ घूमते हैं और दूसरों को गुंडा कहते हैं?