बिहार में गरजे राहुल गांधी -56 इंच की छाती वाले डरपोक’, मछुआरों के बीच PM मोदी पर बड़ा हमला

पटना : बिहार में आज दिनभर चुनावी सरगरमी बनी रही. एक ओर जहां नरेंद्र मोदी ने जनसभा के बाद पटना में रोड शो किया वहीं राहुल गांधी ने महागठबंधन के लिए बेगूसराय और खगड़िया में प्रचार किया और मछुआरों के साथ तालाब में मछली पकड़ी. इससे पहले उन्होंने NDA पर जोरदार हमला बोला. एक तरफ जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया वहीं सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा.

’56 इंच वाला डरपोक’ : राहुल गांधी जब बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी अमिती भूषण के लिए वोट मांगने आए थे, उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया और कहा कि 56 इंच वाला असल में डरपोक है. उन्होंने आगे कहा कि वो वोट के लिए डांस भी कर सकते हैं.

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हेंडल से एक ट्वीट भी किया जिसमें कहा गया कि ये जरूरी नहीं कि जिसका सीना 56 इंच का हो वही मजबूत हो. महात्मा गांधी का सीना 56 इंच वाला नहीं था लेकिन उन्होंने सुपरपावर अंग्रेजों से बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी.