प्रियंका गांधी का BJP पर तंज : अपमान मंत्रालय’ बनाएं, ताकि समय बर्बाद न हो-बोलीं- ₹10,000 ले लो, पर वोट मत दो

बिहार : बिहार में चुनाव यानि की 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए प्रचार 4 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। इस चुनावी महासंग्राम में विपक्षी महागठबंधन की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मोर्चा संभाल लिया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनबरसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए NDA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यह हमला चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 10 हज़ार रुपये की राशि देने के कथित वादे को लेकर किया।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं से सीधे और विवादित अपील करते हुए कहा, “आप 10 हज़ार रुपये ले लीजिये, लेकिन NDA को वोट नहीं दीजिये।” इसके अलावा प्रियंका गांधी आज लखीसराय और रोसेरा में भी महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

महागठबंधन के प्रचार को धार देने के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बिहार के रण में एंट्री की है। अखिलेश यादव आज पूर्वी चंपारण, सीवान और कैमूर में तीन रैलियां कर महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। महागठबंधन के ये दो बड़े नेता चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले मतदाताओं को साधने और NDA पर हमले तेज़ करने में लगे हैं।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार में दलितों, अति पिछड़े, पिछड़े, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. उन्होंने महागठबंधन के चुनावी वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनने पर इन पर पूरी तरह अमल किया जाएगा. कांग्रेस महासचिव ने समस्तीपुर के रोसा में एक रोड शो भी किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.