तुलसी विवाह के दिन मुख्य द्वार पर बांधें ये शुभ पोटली, बदलेगी किस्मत, खुलेगा धन का मार्ग

नई दिल्ली : तुलसी विवाह के दिन को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है और इससे ठीक एक दिन पहले ही देवउठनी एकादशी भी होती है और ऐसा माना जाता है कि इसी दिन देवतागण जागृत अवस्था में आ जाते हैं। वहीं कुछ स्थानों पर देवउठनी एकादशी पर ही तुलसी विवाह किया जाता है।

यह दिन बहुत शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन आपको तुलसी की पूजा करने के साथ विष्णु जी का पूजन भी करना चाहिए। यही नहीं अगर आप तुलसी विवाह के दिन मुख्य द्वार पर एक आसान उपाय आजमाएंगी तो आपके घर में सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। यही नहीं इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है।

अगर आप तुलसी विउवाह यानी कि 02 नवंबर के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर एक लाल कपड़े में बंधी पोटली तैयार करके लटकाएंगी तो आपको इसके शुभ फल पूरे साल दिखाई दे सकते हैं।

आप तुलसी विवाह के दिन एक लाल कपड़ा लें और तुलसी के पौधे की जड़ लें। तुलसी की जड़ को अच्छी तरह से साफ कर लें और इसे गंगाजल से साफ करें। इसमें 11 अक्षत रखें, ध्यान रखें कि आपको ऐसे चावल के दाने लेने हैं जो कहीं से टूटे हुए न हों, इसके साथ आप 1 रुपये का सिक्का लें और पोटली तैयार करें। इस पोटली को आप मुख्य द्वार के बाईं तरफ बांधें और इसे पूरे साल बंधा रहने दें। इस उपाय से आपके घर के भीतर किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी। ऐसा नहीं है कि इस उपाय से आपके घर में धन की वर्षा हीओने लगेगी, लेकिन इस उपाय से आपके कोई काम रुकेंगे नहीं और मुख्य द्वार से नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करेगी। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी।

धन की पोटली किस दिन बदलें
ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस साल तुलसी विवाह के दिन धन की पोटली मुख्य द्वार पर लटका रही हैं तो आपको इसे कम से कम एक साल तक उसी स्थान पर बंधा रहने दें। आपको इसे अगले साल तुलसी विवाह के दिन ही बदलना है और इसके स्थान पर नई पोटली तैयार करके टांगनी है। आप पुरानी पोटली से एक रुपये का सिक्का निकालकर घर की तिजोरी या पर्स में रख लें और फिर पोटली को किसी नदी में प्रवाहित कर दें।