ऐश्वर्या राय बनी न्यू लेडी बॉस! मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में ब्लैक कोट और मैचिंग पैंट के साथ कातिल अदाओं ने मचाई सनसनी

न्यूज़ डेस्क : ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से हैं. हालांकि ये दिवा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपन एक से बढ़कर एक लुक की तस्वीरों से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाए रहती हैं. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से सबका ध्यान खींचा है. एक्ट्रेस ने बॉस लेडी लुक में फैंस के दिलों का करार लूट लिया है.

जन्मदिन से पहले ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरत झलकियां लोगों के साथ शेयर करती हुई नजर आई है जहां वह व्हाइट शर्ट को ब्लेजर और फ्लेयर्ड पेंट के साथ कैरी करते हुए दिख रही है। उनका यह बॉस लुक कमाल का है। वहीं साइड पार्टेड सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल के साथ-साथ गले में गोल्डन चैन को टाय की तरह लटकाई हुई दिखी जो उनके इस ब्लेजर लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर सूट में ऐश्वर्या राय कमल की नजर आ रही है और उनकी खूबसूरती देख फैंस दिल हार बैठे हैं।

वहीं बात करें ऐश्वर्या राय के इस पोस्ट की तो यह उनके जन्मदिन से एक दिन पहले शेयर किया गया है जिस पर लोग जमकर प्यार की बरसात करते दिखे। फोटोज को 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं इस पर मनीष मल्होत्रा ने भी प्यार लुटाया है। लोगों का कहना है कि यह न्यू बॉस है तो एक ने कहा वाकई इसमें आप खतरनाक लगती है। ऐश्वर्या राय को किसी ने क्वीन कहा तो किसी ने कहा सबसे खूबसूरत महिला।

यह सच है कि ऐश्वर्या राय अपने काम से ज्यादा फिलहाल पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में होती हैं लेकिन लाइमलाइट बटोरने में कभी भी पीछे नहीं होती है।