लखनऊ : राजधानी लखनऊ नगर निगम में मेयर सुषमा खारवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के बीच चल रहा गतिरोध चरम पर पहुँच गया है। इसी विवाद के चलते नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक लगातार दूसरी बार स्थगित हो गई, जिसके विरोध में पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।
लखनऊ मेयर सुषमा खारवाल औऱ नगर आयुक्त IAS गौरव कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है नगर निगम कार्यकारिणी में जमकर तीखें सवालों की बौछार हो रही… बहस सिर्फ़ मेयर और नगर आयुक्त के अधिकारों को लेकर हो रही है…मेयर साहिबा अफसरों की इज्जत उतारने में कोई कोर कसोर महफ़िल में नही छोड़ती है…आख़िर ऐसे माहौल के बीच कौन अफ़सर काम करेगा
मेयर ने नगर आयुक्त पर बजट के कागजात चपरासी से भिजवाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सरकार से करने की बात कही है। हंगामेदार रही बैठक, बिना नतीजे स्थगित
लालबाग स्थित मुख्यालय में हुई कार्यकारिणी बैठक हंगामेदार रही। कार्य न होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद अरुण राय और पार्षद पृथ्वी गुप्ता ने जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। करीब सवा घंटे चली बैठक बिना किसी नतीजे के स्थगित हो गई।