सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रपति और PM ने दी श्रद्धांजलि कहा-कांग्रेस की वजह से पाक के कब्जे में गया कश्मीर का हिस्सा’

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के एकतानगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2025 का आयोजन किया !.

सरदार पटेल की विरासत को जीवंत रखने के लिए सरकार ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विज़न को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी 562 रियासतों (Princely States) का भारतीय संघ में विलय।

ब्रिटिश शासन के दौरान ये रियासतें अप्रत्यक्ष रूप से ब्रिटिश क्राउन के अधीन थीं। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ, यदि ये रियासतें स्वतंत्र रहतीं, तो भारत का नक्शा टूटा-फूटा और अस्थिर होता। यहीं पर सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, कूटनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से इतिहास रचा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अलग संविधान बनाकर कश्मीर को देश से अलग कर दिया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”कश्मीर धारा 370 की जंजीरों को तोड़कर मुख्य धारा से जुड़ चुका है. ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा है कि अगर आज कोई भारत पर आंख उठाता है तो भारत उसे घुसकर मारेगा. भारत का हर बार जवाब पहले ज्यादा बड़ा और निर्णायक होता है. यह भारत के दुश्मनों के लिए संदेश भी है.”