बिहार : वोट के लिए छठी मैया का अपमान..’, मुजफ्फरपुर की रैली में मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी पर किया तीखा वार

बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने ने कहा कि मैं बिहार के लोगों को बड़ा कर्जदार हूं. इसके साथ ही पीएम ने कांग्रेस और आरजेडी पर भी जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जंगलराज में बिहार में विकास हो ही नहीं सकता है. उन्होंने कांग्रेस पर छठ महापर्व का मजाक बनाने का आरोप भी लगाया है.

पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व के बाद मेरी पहली जनसभा है. छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है. देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है. हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव विभोर हो उठते हैं. छठी मैया की पूजा में मां की भक्ति है. क्षमता, ममता और सामाजिक समरसता है. ये हमारी साझी विरासत का हिस्सा है.

उन्होंने कहा कि इसलिए हमारी सरकार का विश्वास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे. इसलिए हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि हमारे छठ महापर्व को यूनेस्को की सूची में शामिल किया जाए. इससे हर बिहारी को गर्व होगा, जब दुनिया में महान विरासत के तौर पर उसका नाम लिया जाएगा. हर हिंदुस्तानी को गर्व होगा.

पीएम मोदी ने महागठबंधन में अनबन पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ये लोग बाहर से एक दिख रहे हैं अंदर लड़ाई मची हुई है. इनका साथ होना तेल और पानी जैसा है. रहते तो ग्लास में हैं, लेकिन साथ नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि इस चुनाव महागठबंधन की सबसे बड़ी हार होने जा रही है. इस बार एनडीए की सबसे बड़ी जीत होगी.

इस बार के चुनाव में इस बार के लोग नया इतिहास लिखेंगे. यही वजह है कि वे पूरी तरह घबरा गए हैं. घोषणा पत्र में ऐसी बात लिख रहे हैं जो झूठ है, उनके अपने लोगों को भी विश्वास नहीं हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है. RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बनाएंगे.

इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया, इसके बाद भी कुछ नहीं किया है. इन्होंने केवल और केवल आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है. RJD और कांग्रेस वालों की पहचान सिर्फ 5 चीजों से है. कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान है.’