नई दिल्ली : प्रदूषण वाली जहरीली हवा जितनी खराब आपके भीतरी शरीर के लिए है उतनी ही खराब आपकी बाहरी त्वचा के लिए भी है। धुंध, धूल और जहरीले कण त्वचा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं, जिससे एक्ने, रैशेज, एलर्जी और समय से पहले बुढ़ापा जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रदूषण से अगर अपनी त्वचा को बचाना चाहते हैं, तो ये वाली सिंपल और असरदार स्किनकेयर टिप्स फॉलों करना काम का हो सकता है।
डबल क्लींजिंग है जरूरी : बाहर से घर आने के बाद सिर्फ फेसवॉश से चेहरा धोना काफी नहीं है। पहले तेल आधारित क्लींजर (जैसे कोकोनट ऑयल या माइसेलर वाटर) का इस्तेमाल करें, जो प्रदूषण के कणों और सनस्क्रीन को अच्छी तरह हटा सके। इसके बाद हल्के फेसवॉश से चेहरा धोएं।
सनस्क्रीन लगाएं : सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि सर्दियों और बादलों वाले दिनों में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण से बचाने में मदद करती है।
पानी पिएं : त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है।
मास्क या दुपट्टा पहने जब भी बाहर निकलें, चेहरे को स्कार्फ या मास्क से अच्छी तरह ढक लें। इससे प्रदूषण के सीधे संपर्क में आने से बचाव होगा।
संतुलित खाना है महत्वपूर्ण : अपने खानपान में विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें जैसे संतरे, बेरीज, पालक, गाजर, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। ये त्वचा को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
भरपूर नींद लें: सोते समय हमारी स्किन कोलेजन बनाती है। इसलिए भरपूर नींद लें जिससे स्किन रात भर खुल कर सांस ले सके और भरपूर मात्रा में कोलेजन बना सके।