महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं. किसान यलगार मार्च निकाल रहे हैं. प्रदर्शन के बीच नागपुर से हैदराबाद, नागपुर से जबलपुर और रायपुर जाने वाली सड़कें मंगलवार (28 अक्टूबर) की शाम 5.00 बजे से ही जाम कर दी गई हैं. सड़कों पर हजारों वाहन फंसे हैं.
महाराष्ट्र में किसान आंदोलन प्रहार जन शक्ति पार्टी के नेता और भूत पूर्व मंत्री व विधायक बच्चू कड़ू के नेतृव में हो रहा है. उनकी पार्टी भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. बच्चू कडू के नेतृत्व में किसानों का नागपुर तक यलगार मार्च निकाला जा रहा है.
आंदोलनकारी किसान अमरावती से चलकर नागपुर तक पहुंचे हैं. इस मार्च को पुलिस ने नागपुर के बॉर्डर पर रोका है और नागपुर में सीएम के घर की सुरक्षा बढ़ा दई गई है. किसानों की मांग है कि उनका कर्ज माफ किया जाए, फसलों के नुकसान की भरपाई हो और फसलों की कीमत एमएसपी से 20 प्रतिशत बढ़ाकर दी जाए.