नई दिल्ली : बिहार चुनाव 2025 के बीच सियासी बयानबाजियों को दौर जारी है. राज्य में इस समय ‘जननायक’ को लेकर बवाल मचा हुआ है. राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव को एक पोस्टर के जरिए ‘जननायक’ करार दिया है.
पोस्टर विवाद को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी का बयान आया है. उनके इस बयान से सियासत गरमा गई है.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ बनने में समय लगेगा, क्योंकी वह लालू की विरासत है. अब्दुल बारी ने आगे कहा कि वह लालू की राजनीति पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे है. ‘राजद नेता के इस बयान पर चर्चा तेज हो गई है. राजनीतिक गलियारों में उनके इस बयान से सियासी भूचाल आ गया है.
बता दें, चुनाव के समय में अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान से राजद के अंदर ही मतभेद के संकेत दिखाई दे रहे है. उनके इस बयान का असर बिहार चुनाव में किस तरह पड़ता है यह समय आने पर पता चल पाएगा.
तेज प्रताप यादव ने इस मामले पर कहा कि, कार्पूरी ठाकुर, राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी जैसे लोग ‘जननायक’ हैं. वहीं उन्होंने कहा कि, जो लोग ‘जननायक’ बता रहे हैं, उनको ‘जननायक’ नहीं बताना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि, लालू यादव ‘जननायक’ थे. तेजस्वी यादव पर राहुल गांधी और लालू यादव की छत्रछाया है. यह छत्रछाया हटाकर अपने बलबूते पर करके दिखाए