क्लाउड सीडिंग को कानपुर से उड़ा विमान: IIT कानपुर के निदेशक बोले- दिल्ली में ट्रायल पूरा

नई दिल्ली : देश की राजधानी में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है, जो कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इससे कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने आज क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश कराने का फैसला लिया था. अब दिल्ली में क्लाउड सीडिंग हो गई है. अब बारिश का इंतजार है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज क्लाउड सीडिंग की ट्रायल हुई. सेसना प्लेन के माध्यम से क्लाउड सीडिंग हुई. मेरठ से प्लेन दिल्ली के लिए उड़ा, खेकड़ा, बुराड़ी, मयूर विहार और कई इलाकों में क्लाउड सीडिंग हुई. 8 फ्लेयर का यूज़ किया गया. आधे घंटे के आस पास ये पूरी प्रोसेस चली. दूसरी और तीसरी ट्रायल भी आज ही होगी. 15 मिनट से 4 घंटे में कभी भी बारिश हो सकती. अगले कई दिनों तक ये इसी तरह से शॉर्टी चलती रहेगी.

सिरसा ने क्लाउड सीडिंग को लेकर पहले कहा था कि अगर विजिबिलिटी 5000 हो जाती है, जो कि खराब मौसम के कारण 2000 है. अगर सब ठीक रहा तो दिल्ली में आज कृत्रिम बारिश हो जाएगी. सेसना प्लेन ने कानपुर से उड़ान भरी थी. सिरसा ने बताया कि एयरक्राप्ट के जरिए बादलों पर पायरो तकनीक से सीडिंग की जाएगी, जिसके बाद बारिश होगी. इसके जरिए वायु प्रदूषण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. देश की राजधानी दिल्ली में इस तरह का प्रयोग पहली बार होने जा रहा है.

मौसम विभाग की तरफ से पहले ही 28, 29 और 30 अक्टूबर को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई थी. इसी के कारण आज क्लाउड सीडिंग का फैसला किया गया. आईआईटी कानपुर के नेतृत्व में दिल्ली सरकार की कृत्रिम वर्षा पहल में शहर के कई स्थानों पर क्लाउड सीडिंग परीक्षण के द्वारा किया जा रहा है.