बिहार चुनाव में ओवैसी की पार्टी को बड़ा झटका, कई नेताओं ने छोड़ी AIMIM, प्रगति मेहता RJD में हुए शामिल

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी शतरंज का खेल जोरों पर है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक बड़ा दांव खेलते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता प्रगति मेहता को अपनी पार्टी में शामिल कराया है. प्रगति मेहता की RJD में वापसी: प्रगति मेहता, जो पहले RJD के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, ने कुछ समय पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) और फिर BJP का दामन थामा था.

हालांकि, BJP से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और अब RJD में वापसी की है. RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रगति मेहता को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

जमुई में धानुक वोट साधने की रणनीति: प्रगति मेहता अति पिछड़ा समुदाय (EBC) की धानुक जाति से आते हैं और जमुई जिले में उनका खासा प्रभाव माना जाता है. RJD ने जमुई में धानुक समुदाय के वोटों को साधने के लिए प्रगति मेहता को पार्टी में शामिल किया है. जमुई जिले में RJD के वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश और जयप्रकाश यादव चुनावी मैदान में हैं, और प्रगति मेहता के आने से पार्टी को इस क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद है.

“यह मेरी घर वापसी है. बिहार के भविष्य और नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने मुझे RJD की सदस्यता दिलाई. बिहार की जनता बदलाव के मूड में है. जुमलेबाजी वाली सरकार अब जाएगी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में तेज रफ्तार वाली सरकार आएगी.”- प्रगति मेहता, आरजेडी नेता

चुनावी रणनीति और जातिगत समीकरण: बिहार विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण अहम भूमिका निभाते हैं. RJD का यह कदम धानुक और अति पिछड़ा समुदाय के वोटों को अपनी ओर खींचने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. प्रगति मेहता के अनुभव और स्थानीय प्रभाव को देखते हुए पार्टी को जमुई और आसपास के क्षेत्रों में मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद है.