छठ महापर्व की तैयारी तेज, सजने लगे घाट, गंगा घाटों पर साफ-सफाई और सजावट जारी

कानपूर : दीपावली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारी तेज हो गई है. छठ महापर्व की शुरुआत बिहार झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए, पूरे भारतवर्ष और देश के बाहर मनाया जाता है। इसे दिल्ली में बिहार और पूर्वांचल समाज के लोग मानते है इस बार छठ पूजा यमुना किनारे मनाएंगे यमुना का जल और यमुना घाट दिल्ली की सरकार ने स्वच्छ और पूजा योग्य बना दिया है। पिछले चार-पांच वर्षों से दिल्ली में छठ पूजा का आयोजन यमुना के किनारे घाटों में नहीं हो रहा था !

छठ महापर्व आयोजन पूजा समिति घाट में इसकी तैयारी कर रही है. इसमें घाट की साफ सफाई, पानी की साफ सफाई, टेंट और दूसरी व्यवस्थाएं की जा रही है. ताकि दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को सफलतापूर्वक किया जा सके.

48 घंटे में सीटीआई नहर साफ नहीं हुई तो भोजपुरी समाज के नेता राघवेंद्र मिश्र पूर्व पार्षद नगर आयुक्त कानपुर के सामने बैठेंगे धरने पर

कानपुर महानगर में छठ पूजा का आयोजन बड़ी धूमधाम से लगभग 60 से 70 घाटो और गंगा के किनारे मनाया जाता है। कानपुर में मुख्य रूप से पनकी, अर्मापुर, सीटीआई, सचान घाट, मैक्सर घाट, सरसैया घाट,सिद्धनाथ घाट, और नौबस्ता बम्बा, रतनपुर में मनाया जाता है। और कानपुर के दो घाट सचान घाट, और सीटीआई नहर घाट, सबसे ज्यादा गंदे और मिट्टी से भरे थे जल बेहद गंदा था गोविंद नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा छठ पूजा का आयोजन होता है।

पुरे गोविंद नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा गंदा घाट सीटीआई का है। स्थानीय विधायक सुरेंद्र मैथानी की होल्डिंग सीटीआई घाट पर तो लग गई है। और विधायक जी दीपावली से अब तक घाट पर 4 से 5 बार आ चुके हैं। और निरीक्षण भी कर चुके हैं पर गंदगी में थोड़ा बहुत ही सुधार हो पाया है।

कानपुर महानगर के सांसद रमेश अवस्थी ने घाट का कार्यकर्ताओं और छठ पूजा सेवा समिति के साथ निरीक्षण किया और कानपुर के नगर आयुक्त से फोन पर कड़े तेवर के साथ वार्ता की जिसके बाद पूरा शासन और प्रशासन हरकत में आया और आश्वासन दिया छठ पूजा तक घाट – पूजा योग्य और जल अर्घ देने योग्य कर दिया जाएगा।

स्थानीय पार्षद नीरज गुप्ता जी दिन-रात घाट पर ही डेरा डाले हुए हैं। और पार्षद नीरज गुप्ता ने कहा कि 27 तारीख शाम तक जल में मछलियां तैरती दिखाई देगी। इसके पहले पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ आए और सीटीआई नहर घाट पर गंदगी को देखकर कह गए कि यदि 48 घंटे के अंदर घाट पूजा योग्य नहीं होता तो राघवेंद्र मिश्रा नगर आयुक्त के कार्यालय में धरना देंगे पार्षद की साथ पूरी टीम थी, जिसमें संतोष दुबे, अक्षय, वात्सेय त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता थे।

रमेश अवस्थी
सांसद, कानपूर लोकसभा

छठ पूजा समिति के कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात एक किए हुए हैं। जिसमें छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष- संजय सिंह, महामंत्री- श्री भगवान, उपाध्यक्ष- विनोद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष- त्रिलोकी लाल श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, मातुबर ठाकुर लगे हुए हैं।
रमेश अवस्थी
सांसद, कानपूर लोकसभा
राघवेन्द्र मिश्र (भोजपुरी समाज नेता)
पूर्व पार्षद (भाजपा), शास्त्री नगर वार्ड 91 कानपुर