“अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वायरल ‘प्रबल इंजन’ पोस्टर”, 2027 से पहले नारे के साथ नए संकल्प की झलक

यूपी : समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन आज पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। पार्टी मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में बधाई होर्डिंग लगी हैं, जिनमें अखिलेश यादव को उनके कार्यकाल और जनता के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर एक बार फिर से सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, इस पोस्टर में बीजेपी की “डबल इंजन सरकार” का जवाब “प्रबल इंजन की सरकार” के नारे से दिया गया है,

आपको बता दें कि अखिलेश यादव का कागजी जन्मदिन 1 जुलाई को पड़ता है, वहीं अखिलेश यादव का असली जन्मदिन आज 23 अक्टूबर को उनके जानने वाले मनाते हैं।

इस पोस्टर में अखिलेश यादव को रेलगाड़ी के इंजन में बैठे हुए दिखाया गया है, जिस पर लिखा है “समाजवादी पार्टी- एक इंजन, मजबूत इंजन.” ट्रेन के पीछे जुड़े डिब्बों में अखिलेश यादव के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है, जैसे – मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, डायल 100 सेवा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, शादी अनुदान और लैपटॉप योजना।

इस पोस्टर पर अखिलेश यादव को संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से शुभकामनाएं भी दी गई हैं, जिसमें लिखा है “अद्रोहः सर्वभूतेषु कर्मणा मनसा गिरा, अनुग्रहश्च दानं च, शीलमेतद् विदुर्बुधाः।। जन्मदिवसस्य अनेकशः शुभकामनाः। जिसका मतलब है “जो व्यक्ति सभी प्राणियों के प्रति कर्म, मन और वाणी से अद्रोह करता है, तथा अनुग्रह (दयालुता) और दान (सहायता या उदारता) करता है, बुद्धिमान लोग ऐसे आचरण को ही सच्चा शील मानते हैं.” आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

होर्डिंग की खासियत
इस बार होर्डिंग्स में कुछ नई बातें शामिल की गई है:
इंजन रूपक में अखिलेश यादव की फोटो – शक्ति और गति का प्रतीक।
कोच में सपा की योजनाओं का विवरण – जनता को याद दिलाने के लिए।
संस्कृत में बधाई संदेश- सांस्कृतिक संवेदनशीलता।
नया नारा: प्रबल इंजन की सरकार-आगामी चुनाव का संकेत।
यह होर्डिंग वार पार्टी की सृजनात्मकता और जनसंपर्क कौशल को दर्शाती है।