भाई-बहन का रिश्ता है अटूट…हर जन्म तू मेरी बहना बनकर रहे…इन संदेशों के साथ भेजें भाई दूज की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज देशभर में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। शास्त्रों में लिखा है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यम के देवता यमराज अपनी बहन यमुना जी के घर गए थे।

अतः भैया दूज के दिन भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं। बहनें अपने भाई का आदर-सत्कार करती हैं। वहीं, पूजा के समय भाई का तिलक करती हैं और रक्षा सूत्र बांधती हैं। इसके बाद भाई को भोजन कराती हैं। भाई-दूज के पावन अवसर पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट या उपहार देते हैं।

इस शुभ अवसर पर भाई-बहन एक दूसरे को प्यार भरे संदेश भेजकर भैया-दूज की हार्दिक शुभकामना देते हैं। आप भी इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने भाई या बहनों को भाई दूज की शुभकामना दे सकते हैं-

भाई दूज के इस मौके पर
बहन तुम्हारी हर मुराद हो पूरी,
हर वह चीज हो तुम्हारे पास,
जो तुम्हारे लिए जरूरी हो.

याद आता है अक्सर वो गुजरा हुआ जमाना,
तेरी मीठी सी आवाज में भाई कहकर बुलाना,
अब किससे नोक-झोक करूं मैं
तेरी बहुत याद आती है मेरी बहना.

फूल बरसाओ, चंदन का टीका लगाओ
आज मेरा भाई मेरे घर आया है
लेकर तोहफे में बचपन की यादें
भाई-बहन का रिश्ता निभाया है।
प्यारे भाई को भाई दूज की शुभकामनाएं!