बिहार : तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने बिहार कीजीविका दीदियों के लिए कई बड़े वादे किए. उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो जीविका सीसी दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. साथ ही उनकी सैलरी 30 हजार रुपए कर दी जाएगी.
तेजस्वी यादव ने यह भी वादा किया कि बिहार में संविदा पर कार्यकर्त लोगों की नौकरी पक्की कर दी जाएगी. तो चलिए जानते हैं तेजस्वी यादव ने अपनी पीसी में क्या-क्या बड़े वादे किए.
- जीविका CM दीदी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. यानी स्थाई नौकरी होगी. उनकी सैलरी 30000 कर दी जाएगी.
- जीविका दीदियों द्वारा लिए गए सभी ऋण के ब्याज को माफ कर दिया जाएगा
- जीविका दीदियों को दो साल तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा.
- जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी काम के लिए 2 हजार प्रतिमाह देंगे.
- जीविका दीदियों को 5 लाख तक का बीमा सरकार कराएगी.
- अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को मानदेय दिया जाएगा.
- बेटी योजना और माई योजना लाया जाएगा. जन्म से लेकर इनकम दिलाने तक सरकार मदद करेगी.
- बिहार में कार्यरत संविदाकर्मियों को परमानेंट किया जाएगा.
- तेजस्वी ने नौकरी की बात दोहराई
- महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी.
क्यों घोषणा कर रहे तेजस्वी?
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में तेजस्वी ने कहा कि हम जो घोषणा कर रहे हैं, उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे. जीविका दीदियों का जितना शोषण हुआ है, कहा नहीं जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका दीदियों को सरकार की ओर से शोषण किया गया. जीविका दीदियों की बात सुनकर अध्ययन किया और घोषणा कर रहे हैं.