यूपी के इस शहर में लगा गधों का मेला, ‘फिल्मी सितारों की धूम, 37000 में बिका शाहरुख खान नाम का गधा

यूपी : धार्मिक नगरी चित्रकूट में दीपावली पर एक और बड़ा ऐतिहासिक मेला लगता है. यहां गधों का मेला लगता है. दूर-दूर से हजारों की संख्या में गधा व्यापारी आते हैं. माना जाता है कि यह मेला 300 साल पुराना है और इसका आयोजन मुगल शासक औरंगजेब ने कराया था तब से अनवरत दीपावली के बाद यह मेला चित्रकूट की मंदाकिनी नदी के तट पर लगता चला आ रहा है.
यह मेला मंदाकनी नदी के किनारे आयोजित होता है. जिसमें कई प्रदेशों से बड़ी संख्या में व्यापारी इस गधे मेले में पहुंचते है और क्रय विक्रय करते है. इस बार के गधे मेले में विभन्न प्रदेशो से लगभग पंद्रह हजार गधे आये हैं और विभन्न कद काठी के इन गधों की कीमत 5 हजार से लेकर तीन लाख तक है.

इसमें ख़ास है गधों के नाम जो फ़िल्मी सितारों और चर्चित लोगों के नाम पर हैं जैसे- लॉरेंस विश्नोई,अमिताभ बच्चन,काजोल,शाहरुख़ खान ,सलमान,आलिया भट्ट नाम वाले और भी हैं जिनसे लोग ख़ासा आकर्षित हैं.

गधा व्यापारियों ने जांच परख कर इन जानवरों की खरीददारी की इस मेले में तीन दिनों के दौरान करीब आठ हजार गधे बिक गए. गधों की नस्ल और उनके कद-काठी के हिसाब से उनकी बोली लगी. वहीं उनके नामों के हिसाब से भी रेट तय हुए.

यह मेला औरंगजेब के जमाने से लगता चला आ रहा है. इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग प्रांतों के व्यापारी गधों को बेचने और खरीदने आते हैं. औरंगजेब ने चित्रकूट के इसी मेले से अपनी सेना के बेड़े में गधों और खच्चरों को शामिल किया था. इसलिए इस मेले का ऐतिहासिक महत्व है. इस मेले में एक लाख तक के गधे बिकते हैं.