क्रिकेटरों की मौत पर बड़ा खुलासा, ACB ने पाकिस्तान पर लगाया हवाई हमले का आरोप, सामने आया वीडियो फुटेज!

नई दिल्ली : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने दावा किया है कि पाकिस्तान के हवाई हमले में मारे गए तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत का ठोस सबूत अब उनके पास है. बोर्ड के प्रवक्ता सैय्यद नसीम सआदत ने कहा है कि उनके पास इस हमले से जुड़ा वीडियो फुटेज और पुख्ता प्रमाण हैं जो पाकिस्तान की भूमिका को साफ तौर पर उजागर करते हैं.

पाकिस्तान सरकार ने पहले इस घटना से पूरी तरह इनकार किया था और कहा था कि हवाई हमले में किसी भी क्रिकेटर की मौत नहीं हुई है. उसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता सैय्यद नसीम सआदत ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, “हमारे पास वीडियो फुटेज और सबूत हैं जो साफ साबित करते हैं कि यह हमला पाकिस्तान ने ही किया है. दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों ने हमारी रिपोर्ट देखी होगी. अब इस झूठ को और छिपाया नहीं जा सकता.”

सआदत ने यह भी कहा कि क्रिकेटर कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून एक दोस्ताना मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी पाकिस्तानी हवाई हमले का शिकार हो गए. तीनों की मौत ने न सिर्फ अफगान क्रिकेट समुदाय बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.