बिहार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म! अरेस्ट हुए तेजस्वी यादव के उम्मीदवार सत्येंद्र साह, हैरान रह गए समर्थन

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. सासाराम सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र साह को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी झारखंड पुलिस ने एक पुराने आपराधिक मामले के सिलसिले में की है.

जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र साह जैसे ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया पूरी की, झारखंड पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई और उनके खिलाफ लंबित गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) को तामील किया. इस कार्रवाई से राजद समर्थक पूरी तरह हैरान रह गए. गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव होने हैं – पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी. चुनावी माहौल में नामांकन के दिन ही किसी उम्मीदवार की गिरफ्तारी ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है.

यह मामला ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशियों की गिरफ्तारी का तीसरा मामला है. इससे पहले भाकपा (माले) लिबरेशन के दो उम्मीदवार भोरे से जितेंद्र पासवान और दरौली से सत्यदेव राम को भी नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया था.