यूपी :पूर्व सांसद और बीजेपी की विवादित नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में बेटी पालन और ‘लव जिहाद’ को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की माता-पिता की बात नहीं मानती और किसी अन्य धर्म के युवक के पास जाने की कोशिश करती है, तो परिवार को उसे रोकने और सही मार्ग पर लाने में कड़ा रुख अपनाना चाहिए.
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “अगर आवश्यक हो तो उसे डांटना चाहिए, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित रहे. अगर लड़की बात न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो. उसके भविष्य के लिए अगर पीटना पड़े तो पीछे मत हटना.”
प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि जब बेटी बड़ी होती है तो वह अक्सर अपने रास्ते खुद चुनने लगती है और कभी-कभी घर से भागने की भी कोशिश करती है. ऐसे मामलों में परिवार को सतर्क रहना चाहिए और हर संभव प्रयास करना चाहिए ताकि बेटी सही मार्ग पर रहे. अगर उसे समझाने के लिए सख्ती करनी पड़े तो पीछे मत हटो.