नई दिल्ली : आज की भाग दौड़ भरी और बिजी लाइफ में स्ट्रेस लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. चाहे ऑफिस की डेडलाइन हो या पर्सनल लाइफ की टेंशन लगातार स्ट्रेस न सिर्फ मानसिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है.
डॉक्टर का कहना है कि चाहे आप हेल्दी खानपान अपनाएं, स्मोकिंग-ड्रिंकिंग से दूर रहे या रोजाना एक्सरसाइज करें. लेकिन अगर आप स्ट्रेस से नहीं बच रहे हैं तो आपकी सारी मेहनत बेकार जा सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दिनभर का स्ट्रेस कैसे जानलेवा बन सकता है और इससे स्ट्रोक का रिस्क भी कैसे बढ़ सकता है.
स्ट्रेस से स्ट्रोक का खतरा
एक्सपर्ट्स के अनुसार आज युवाओं में स्ट्रेस, खराब डाइट और बैठे-बैठे रहने की आदत आम हो गई है. यही कारण है कि स्ट्रोक का खतरा अब युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार स्ट्रेस नींद को खराब कर देता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. यह दोनों ही फैक्टर स्ट्रोक की सबसे बड़ी वजह बनते हैं. इसके अलावा स्ट्रेस के कारण मोटापा भी बढ़ता है जो ब्रेन स्ट्रोक को और ज्यादा बढ़ा देता है.
स्ट्रोक से बचने के लिए क्या करें?
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें- हाई बीपी स्ट्रोक की सबसे बड़ी वजह है, इसलिए इसकी नियमित जांच और इसे कंट्रोल में रखना जरूरी होता है.
डायबिटीज को मैनेज करें- बढ़ा हुआ ब्लड शुगर ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचता है, जिससे क्लॉट बन सकते हैं.
हेल्दी डाइट अपनाएं- ताजे फल, सब्जियां और कम नमक और कम फैट वाला खाना खाएं, इससे कोलेस्ट्रॉल और बीपी दोनों कंट्रोल में रहते हैं.
एक्सरसाइज करें- स्ट्रोक से बचने के लिए रोजाना थोड़ी देर वॉक या योग से भी फायदा होता है, इससे वजन और ब्लड प्रेशर दोनों कंट्रोल में रहते हैं.