निया शर्मा ने धनतेरस पर खरीदी मर्सिडीज – करोड़ों में है कीमत, बोलीं- सारा पैसा चला गया, EMI शुरू

मुंबई : निया शर्मा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. निया शर्मा लग्जरी लाइफ जीती हैं. अब उन्होंने लग्जरी कार खरीदी है. एक्ट्रेस को रवि दुबे और सरगुन मेहता की दिवाली पार्टी में देखा गया था। वहां, वह पीली मर्सिडीज-एएमजी सीएलई 53 में पहुंची थीं। हालांकि तब किसी को इस गाड़ी के बारे में जानकारी नहीं थी। मगर अब एक्ट्रेस ने पोस्ट किया है और इसके बारे में बताया है।

निया शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 12 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मर्सिडीज के शोरूम में हैं और वहां पर वह अपनी सपनों की गाड़ी के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान उनकी मां और भाई भी हैं, जो अंदर बैठकर फील ले रहे हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, AMG!! ऑल मनी गॉन (सारा पैसा गया) EMI चालू।’

निया शर्मा की ये कार ₹1.35 करोड की है। उन्होंने ईएमआई पर ये गाड़ी ली है। और ये पहली बार नहीं, जब उन्होंने कुछ लग्जरी सामान लिया हो। वह वेकेशन के लिए भी विदेश जाती हैं। महंगे और इंटरनेशनल ब्रांड्स की चीजें खरीदती हैं। अब जब ये कार खरीदी तो उनके दोस्तों ने रिेएक्ट किया और बधाईदी।