रंगे हाथों पकड़ा गया सरकारी अधिकारी, CBI की रेड में घर से पेटी भरकर पैसा बरामद, देखकर उड़ जाएंगे होश!

गुवाहाटी : गुवाहाटी में सोमवार की शाम एक हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार के मामले ने सरकारी सिस्टम की सच्चाई को उजागर कर दिया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय प्रमुख मैसनाम रितेन कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कोई सामान्य घूसखोरी का मामला नहीं, बल्कि एक बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्ट तंत्र की बानगी है।

यह अफसर कोई मामूली व्यक्ति नहीं, बल्कि निगम के कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय अधिकारी मैसनाम रितेन कुमार सिंह थे. सीबीआई ने उन्हें उसी वक्त धर दबोचा जब वे एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की घूस ले रहे थे.

CBI को पहले से ही खबर मिल चुकी थी कि एक सरकारी अधिकारी एक ठेकेदार से मोटी रकम की उगाही करने वाला है। इसके बाद जांच एजेंसी ने 14 अक्टूबर 2025 को एक सुनियोजित ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही एक निजी प्रतिनिधि अधिकारी को ₹10 लाख की रिश्वत सौंप रहा था, टीम ने तुरंत पहुंचकर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद CBI की टीमें गुवाहाटी, गाजियाबाद और इंफाल स्थित उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी के लिए निकल पड़ीं। तलाशी के दौरान जो कुछ सामने आया, वह भ्रष्टाचार की गहराई को बयान करता है:

  • ₹2.62 करोड़ नकद
  • दिल्ली-एनसीआर में 9 हाई-एंड फ्लैट्स, 1 ऑफिस स्पेस और 3 प्लॉट
  • बेंगलुरु में 1 फ्लैट और 1 प्लॉट
  • गुवाहाटी में 4 अपार्टमेंट और 2 प्लॉट
  • इंफाल में 2 भूखंड और 1 कृषि भूमि
  • 6 लग्जरी कारों के दस्तावेज
  • लाखों की कीमत वाली 2 ब्रांडेड घड़ियां
  • चांदी की सिल्ली, जो संपत्ति की भव्यता को और बढ़ाती है
  • इन जब्त सामग्रियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि घूसखोरी सिर्फ एक ट्रांजैक्शन नहीं, बल्कि एक सुनियोजित धन संग्रह अभियान था, जो वर्षों से चलता आ रहा था।