नई दिल्ली : आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘थामा’ इस दिवाली अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है.
नतीजतन ‘थामा’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज से पहले प्री टिकट सेल में अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है?
रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम 7 बजे तक फिल्म के 4745 शो (हिंदी 4725 और तेलुगु 20) के लिए 11,992 टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे 37.86 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई दर्ज हुई है.
इसके अलावा, ब्लॉक सीट्स से फिल्म ने लगभग ₹1.8 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की है. दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में टिकट बिक्री सबसे अधिक हो रही
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ दिवाली 2025 की बड़ी रिलीज़ है. ये फिल्म स्त्री, मुंज्या और भेड़िया जैसी फिल्मे बनाने वाले दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का ऐसा ब्लेंड है जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं !