‘आप गलत हैं, पीएम मोदी ट्रंप से डरते नहीं…’, अमेरिकी पॉप सिंगर ने राहुल गांधी की लगा दी क्लास

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं और डर के चलते उन्हें बार-बार बधाई देते रहते हैं। अब राहुल गांधी के इस बयान पर अमेरिकी पॉप सिंगर मैरी मिलबेन ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

मैरी मिलबेन ने राहुल गांधी के इस बयान को गलत कहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर ‘आई हेट इंडिया’ कैंपेन चलाने का आरोप लगाया और नसीहत देते हुए वापस लौट जाने को कहा। बता दें कि पॉप सिंगर मैरी मिलबेन वही शख्सियत हैं, जिन्होंने कुछ समय पर पीएम मोदी के पैर छुए थे। वह अक्सर पीएम मोदी की प्रशंसा करती रहती हैं।

मैरी मिलबेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप गलत हैं राहुल गांधी, पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरते हैं। प्रधानमंत्री मोदी दीर्घकालिक रणनीति को समझते हैं और अमेरिका के साथ उनकी कूटनीति रणनीतिक है।

जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप हमेशा अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वही कर रहे जो भारत के लिए सबसे अच्छा होगा और मैं इसकी सराहना करती हूं। । राष्ट्राध्यक्ष यही करते हैं। वे वही करते और कहते हैं जो उनके देश के लिए सबसे अच्छा होता है।