बिहार चुनाव के लिए BJP के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह के साथ इन बड़े नेताओं का नाम शामिल

बिहार : भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नाम भी शामिल हैं।

असम, यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित कई भाजपा नेता बिहार चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे

  • यहां पढ़िए पूरी सूची
  • नरेंद्र मोदी
  • जगत प्रकाश नड्डा
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी
  • शिवराज सिंह चौहान
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • गिरिराज सिंह
  • योगी आदित्यनाथ
  • देवेंद्र फडणवीस
  • हिमंत बिस्वा सरमा
  • मोहन यादव
  • रेखा गुप्ता
  • स्मृति इरानी
  • केशव प्रसाद मौर्य
  • सी. आर. पाटिल
  • डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • रेनू देवी
  • डॉ. प्रेम कुमार
  • नित्यानंद राय
  • राधा मोहन सिंह
  • साध्वी निरंजन ज्योति
  • सतीश चंद्र दुबे
  • राज भूषण चौधरी
  • अश्विनी कुमार चौबे
  • रविशंकर प्रसाद
  • नंद किशोर यादव
  • राजीव प्रताप रूडी
  • डॉ. संजय जायसवाल
  • विनोद तावड़े
  • बाबूलाल मरांडी
  • प्रदीप कुमार सिंह
  • गोपालजी ठाकुर
  • जनक राम
  • पवन सिंह
  • मनोज तिवारी
  • रवि किशन
  • दिनेश लाल यादव “निरहुआ”
  • बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव जैसे नाम शामिल है.