फतेहपुर : रायबरेली सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का दौरा किया . रायबरेली जिले के ऊंचाहार में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के घर पहुंचे। हरिओम के माता-पिता, पत्नी, मामा व कुछ रिश्तेदार, परिचित घर में मौजूद थे। राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात कर बातचीत की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया ! कांग्रेस पार्टी और मैं परिवार को हर संभव मदद प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे…देश में जहां भी दलितों के खिलाफ अत्याचार होगा, कांग्रेस वहां होगी और हम हर संभव मदद प्रदान करेंगे और न्याय के लिए लड़ेंगे।”
राहुल गांधी ने कहा कि हरिओम के परिजनों को घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है जिनको ऑपरेशन करवाना है, पर वह नहीं करवा पा रहे हैं। सरकार ने बंद करके रखा है। देश में दलितों के साथ अत्याचार और हत्याएं हो रही हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा, “…आज सुबह सरकार ने परिवार को मुझसे न मिलने की धमकी दी… यह महत्वपूर्ण नहीं है कि पीड़ित परिवार मुझसे मिलता है या नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि ये लोग अपराधी नहीं हैं। उन्होंने कोई गलती नहीं की है… मैंने मृतक के परिवार से मुलाकात की और उनकी बात सुनी।
क्या है पूरा मामला
हरिओम वाल्मीकि फतेहपुर के रहने वाले थे. 2 अक्टूबर की रात रायबरेली के जमुनापुर गांव के पास उन्हें चोर समझ लिया गया. ग्रामीणों ने उन्हें लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें हरिओम राहुल गांधी का नाम लेते सुनाई दे रहे हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपी हरिओम को या उनकी जाति को नहीं जानते थे. फिर भी, कांग्रेस ने इसे कानून-व्यवस्था की नाकामी बताया है.