पंकज धीर के अंतिम संस्कार में इमोशनल हुए सलमान खान: अंतिम संस्कार में बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज एक्टर पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 15 अक्टूबर को कैंसर के चलते निधन हो गया। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था।

वहीं, बीते दिन ही उनका अंतिम संस्कार भी किया गया, जहां फिल्म और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, पिता पंकज को अंतिम विदाई देते वक्त उनके बेटे निकितन बुरी तरह टूट गए और फूट-फूटकर रोते नजर आए। इस मौके पर एक्टर सलमान खान उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाते दिखे।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान इस दौरान उनके बेटे निकितन को गले लगाकर हौंसला देते दिखे। इसके बाद भी एक्टर ने चंद मिनट तक निकितन का हाथ नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं, सलमान खान ने पंकज धीर के दोस्तों और एक्टर मुकेश तिवारी को भी गले से लगाकर दुख बांटा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।