जेडीयू की दूसरी लिस्ट में 44 कैंडिडेट के नाम, नीतीश ने साधे सारे समीकरण: सबसे ज्यादा OBC पर लुटाया प्यार

पटना : बिहार चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपने 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही जदयू ने अपने कोटे की सभी 101 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की सूची पर नजर डालें तो सबसे अधिक 37 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग से दिए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जारी इस सूची में पार्टी ने सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखकर उम्मीदवार तय किए हैं. खास बात यह है कि इस बार जेडीयू ने चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर अल्पसंख्यक समुदाय को साधने की कोशिश की है.

अतिपिछड़ा वर्ग व सामान्य श्रेणी के प्रत्याशियों की संख्या 22-22 हैं। अनुसुूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक समाज से चार, अनुसूचित जनजाति से एक प्रत्याशी को टिकट मिला है। वहीं कुल 13 महिलाओं को जदयू ने इस बार मैदान में उतारा है।

लवकुश समीकरण को ध्यान में रख जदयू ने सबसे अधिक 13 सीट कुशवाहा जाति के प्रत्याशियों को दी है। दूसरे नंबर पर 12 की संख्या पर कुर्मी जाति के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं। यानी लवकुश समीकरण के तहत जदयू ने 25 प्रत्याशी उतारे हैं।

जेडीयू की दूसरी लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम

  • वाल्मीकिनगर- रिंकु सिंह
  • सिकटा- समृद्ध वर्मा
  • नरकटिया- विशाल साह
  • केसरिया- शालिनी मिश्रा
  • शिवहर- श्वेता गुप्ता
  • सुरसंड-नगेन्द्र राउत
  • रुन्नीसैदपुर- पंकज मिश्रा
  • हरलाखी- सुधांशु शेखर
  • बाबूबरही- मीणा कामत
  • फुलपरास- शीला मंडल
  • लौकहा- सतीश साह
  • निर्मली- अनिरुद्ध प्रसाद
  • पिपरा- रामविलास कामत
  • सुपौल- विरेंद्र यादव
  • त्रिवेणीगंज- सोनम रानी
  • रानीगंज-अचिमित ऋषिदेव
  • अररिया- सगुप्ता अजिम
  • जोकीहाट- मंजर आलम
  • ठाकुरगंज-गोपाल अग्रवाल
  • अमौर- सवा जफर
  • सुपौल- कलाधर मंडल
  • धमदाहा- लेसी सिंह
  • कदमा- दुलामचंद्र गोस्वामी
  • मनिहारी- शंभु सुमन
  • बरारी- विजय निषाद
  • गोपालपुर- बुलो मंडल
  • सुल्तानगंज- ललित नारायण
  • कहलगाँव- शुभानंद
  • अमरपुर- जयंत राज
  • धौरेया- मनीष कुमार
  • बेलहर- मनोज यादव
  • चैनपुर- जमा खान
  • करगहर- वशिष्ठ सिंह
  • काराकाट- महाबली सिंह
  • नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी
  • कुर्था-पप्पु कुमार वर्मा
  • जहानाबाद- चंद्रेश्वर चंद्रवंशी
  • घोसी- ऋतुराज
  • नबीनगर- चेतन आनंद
  • रफीगंज- प्रमोद कुमार
  • बेलागंज- मनोरमा देवी
  • नवादा- विभा देवी
  • झाझा- दामोदर रावत
  • चकाई- सुमित कुमार सिंह