बिहार : इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में सिंगर्स भी अपनी किस्मत आजमाने में जुटे हुए हैं। बीजेपी ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है, जबकि फेसम भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव राजद खेमे में जा चुके हैं। राजद ने उनकी पत्नी चंदा देवी को छपरा सीट से मैदान में उतारा है। यहां बीजेपी की लोकल नेता छोटी कुमार ताल ठोक रही हैं।
राष्ट्रीय जनता दल ने जिले की तीन सीटों पर महिलाओं पर दांव खेला है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने भी एक महिला उम्मीदवार को टिकट देकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है।
जिले की 10 विधानसभा सीटों में से चार पर प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा महिला प्रत्याशियों को उतारा जाना अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है। यह पहली बार है जब सारण में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी इस स्तर पर देखने को मिल रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बदलाव न केवल महिला सशक्तिकरण का संकेत है, बल्कि यह बताता है कि अब राजनीति के क्षेत्र में महिलाएं मजबूती से अपनी जगह बना रही हैं।