कैराना : उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन के बयान से सियासी पारा हाई हो गया है. सपा सांसद इकरा हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस स्पीच वो पूर्व सांसद पर कई गंभीर आरोप लगा रही हैं।
उन्होंने कहा है कि मेरे परिवार को गालियां दी गई हैं, मुझे मुल्ली कहा गया है और ‘आतंकवादी’ बुलाया गया और उनके परिवार के लिए भी गलत बातें कहीं. ये सिर्फ मेरा अपमान नहीं है बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान है।
दरअसल ये विवाद सहारनपुर के छापुर गांव में शिव मंदिर खंडित होने के वजह से खड़ा हुआ है। सुनिए इकरा हसन ने क्या कुछ कहा है। इकरा हसन ने दावा किया है कि एक ‘बड़े नेता’ ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उन्हें ‘मुल्ली’ और ‘आतंकवादी’ बुलाया गया और उनके परिवार के लिए भी गलत बातें कहीं.