यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन सभागार में उज्जवला योजना के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर रिफिल का उपहार देंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई, 2016 में हुई थी। इस योजना से खासकर ग्रामीण भारत की रसोई को धुएं से मुक्त करने में सफलता मिली। साथ ही, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव भी कम करने की दिशा में प्रभावी साबित हुई। प्रदेश में अब तक 1.86 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।
दो चरणों में मिलेगा निःशुल्क रिफिल
राज्य सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रति वर्ष दो निःशुल्क एलपीजी रिफिल देने का निर्णय लिया है. यह वितरण वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक और दूसरा चरण जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक. इस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार ने ₹1500 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया है.
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया है। पहले चरण में आधार प्रमाणित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। राज्य स्तरीय समन्वयकों द्वारा मांगी गई 346.34 करोड़ रुपये की अग्रिम धनराशि कंपनियों को दी जा चुकी है, ताकि वितरण में देरी न हो।
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो निम्न कदम उठाएं:
E-KYC / आधार सत्यापन – यदि आपने अभी तक आधार सत्यापन (e-KYC) नहीं कराया है, तो फ़ौरन अपने गैस एजेंसी कार्यालय जाएँ और e-KYC पूरी कराएँ।
सिलेंडर बुक करें – पात्र लाभार्थी अपने गैस एजेंसी (Indane, HP, BPCL आदि) पर जा कर रिफिल सिलेंडर बुक करें।
सब्सिडी की राशि बैंक खाते में प्राप्त करें– सिलेंडर लेने के बाद सब्सिडी की धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।